CBSE 10th 12th Practical Exam 2025: जारी हुई सीबीएसई 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम डेट, cbse.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

CBSE Practical Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से नोटिस चेक कर सकते हैं।

CBSE Practical Exam 2025: सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट (CBSE 10th 12th Practical Exam 2025) घोषित कर दी है। ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीबीएसई प्रैक्टिकल एग्जाम डेट चेक कर सकते हैं।

CBSE 10th 12th Practical Exam 2025

CBSE 10th 12th Practical Exam 2025

CBSE 10th 12th Practical Exam 2025: कब होगा प्रैक्टिकल

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट वर्क, इंटर्नल असेसमेंट का आयोजन 5 नवंबर 2024 (मंगलवार) से 5 दिसंबर 2024 (गुरुवार) तक किया जाएगा। ये शेड्यूल उन स्कूलों पर लागू होगा जो कि विंटर बाउंड हैं। यानी ऐसे राज्य या शहर जहां जनवरी में अत्यधिक ठंड होने के कारण स्कूल बंद रहते हैं।

End of Feed