छात्रों के डेटा पर खतरा? CBSE के पोस्ट-रिजल्ट पोर्टल पर साइबर अटैक के बाद मचा हड़कंप

बोर्ड के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से CBSE के पोर्टल को निशाना बनाकर बड़े स्तर पर साइबर हमले किए गए, जिनका उद्देश्य सेवाओं को बाधित करना था। इस पर अब दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

CBSE News Today : सीबीएसई ने अपने पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल पर लगातार हो रहे साइबर अटैक को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट में शिकायत दर्ज कराई है। बोर्ड के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से पोर्टल को निशाना बनाकर बड़े स्तर पर समन्वित साइबर हमले किए गए, जिनका उद्देश्य सेवाओं को बाधित करना और अनधिकृत (Unauthorized) तरीके से जानकारी तक पहुंच बनाने की कोशिश करना था।

CBSE Portal Cyber Attack

सीबीएसई ने बताया कि यह पोर्टल 2 जून 2026 से शुरू किया गया था, जहां कक्षा 12 के छात्र उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन और अन्य पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। इसी दौरान देश और विदेश के कई आईपी एड्रेस से बड़ी मात्रा में संदिग्ध ट्रैफिक दर्ज किया गया।

End of Feed