केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की Tier 2 भर्ती परीक्षा के तहत Primary Teacher (PRT), Junior Secretariat Assistant (JSA) समेत अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया गया है। जाहिर है, सीबीएसई की ओर से अलग-अलग चरणों में इन रिजल्ट को जारी किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर लॉगिन करके देख सकते हैं।
CBSE ने जारी किया PRT और JSA परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की जरूरत होगी। जानें रिजल्ट देखने का तरीका
कैसे देखें परिणाम?
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं। होमपेज पर रिजल्ट से संबंधित लिंक देखकर उस पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन पोर्टल का लॉगिन पेज खुलेगा। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड समेत मांगी गई जानकारी दर्ज करें। सबमिट के बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट या शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके सेव कर लें और आगे की प्रक्रिया के लिए इसकी कॉपी सुरक्षित रखें।
पद के हिसाब से होगी आगे की प्रक्रिया
टियर 2 रिजल्ट जारी होने के बाद आगे का चरण सभी पदों के लिए एक जैसा नहीं होगा। जिन पदों की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल है, उन्हें इस रिजल्ट के जरिए यह पता चलेगा कि वो इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ है या नहीं। वहीं, जिन पदों के चयन में इंटरव्यू नहीं है, उनके लिए Tier 2 के अंक रिजल्ट के साथ उम्मीदवार के लॉगिन में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इंटरव्यू और स्किल टेस्ट का शेड्यूल बाद में
जिन पदों के लिए इंटरव्यू या स्किल टेस्ट होना है, उनके लिए तारीख और कॉल लेटर संबंधित उम्मीदवार के लॉगिन में बाद में जारी किए जाएंगे। शेड्यूल KVS/NVS से चर्चा के बाद तय किया जाएगा। जिन पदों के लिए उम्मीदवारों को पोस्ट प्रेफरेंस देनी है, वे भी अपने लॉगिन में दिए निर्देशों के अनुसार तय समय के भीतर preference दर्ज कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट में ड्राइवर की नौकरी, 12वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई, नहीं होगी लिखित परीक्षा
