केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है। अब आंसर शीट के वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने बाद यदि किसी छात्र के अंकों में "नो-चेंज" (कोई बदलाव नहीं) का परिणाम आता है, तब भी वह छात्र बोर्ड के रीजनल ऑफिस में जाकर अपनी जांची गई आंसर बुक खुद देख सकते हैं। सीबीएसई का यह फैसला बोर्ड परीक्षाओं के इवैल्यूएशन सिस्टम में पारदर्शिता लाने और छात्रों के संदेह को पूरी तरह से दूर करने के लिए लिया गया है। इससे छात्रों में परीक्षा और उसके वेरिफिकेशन को लेकर आने वाले सवालों और चिंता को दूर किया जा सकेगा।
CBSE (Photo- AI)
संदेह दूर करने के लिए सीबीएसई ने उठाया बड़ा कदम
सीबीएसई की यह नई व्यवस्था उन छात्रों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, जो अपनी आंसर शीट के वेरिफिकेशन और रिवैल्यूएशन के बाद भी अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं थे। बता दें कि पहले जिन छात्रों के नंबर वेरिफिकेशन के बाद भी नहीं बदलते थे, उसे फाइनल माना जाता था। छात्रों को उनकी आंसर शीट खुद देखने का मौका नहीं दिया जाता था। लेकिन इस साल परीक्षा और रिवैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर बढ़ी छात्रों की चिंता और संदेह को देखते हुए छात्रों को यह अवसर दिया गया है। सीबीएसई के इस नए नियम का मुख्य उद्देश्य बोर्ड की मार्किंग और इवैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर छात्रों के मन में चल रही हर तरह की असंतुष्टि का समाधान करना है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- कब खत्म होगा CUET UG Result 2026 का इंतजार? इस समय जारी हो सकता है स्कोरकार्ड
छात्रों को मिलेगी मार्किंग की पूरी स्पष्टता
जो छात्र अंकों में कोई बदलाव न होने से मायूस हुए हैं, वह बिना किसी संकोच के निर्धारित सीबीएसई रीजनल ऑफिस जा सकते हैं और अपनी कॉपियां खुद चेक कर सकते हैं। इस नई सुविधा से छात्रों को यह समझने में आसानी होगी कि उन्हें किस उत्तर पर कितने मिले हैं और काटे गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- क्या सच में टेलीग्राम पर लीक हुआ NEET UG 2026 री-एग्जाम का पेपर? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर NTA -PIB ने दी बड़ी सफाई
सीबीएसई क्लास 12 के री-इवैल्यूएशन के नतीजे घोषित
CBSE ने कक्षा 12वीं के मार्क्स वेरिफिकेशन, आंसर शीट की फोटोकॉपी और री-इवैल्यूएशन के लिए आए आवेदनों के परिणाम जारी करने शुरू कर दिया है। बोर्ड अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले लगभग 87 फीसदी छात्र-छात्राओं के नतीजे अब आधिकारिक पोर्टल results.digilocker.gov.in पर लाइव कर दिए गए हैं। जिन छात्रों के नतीजे अभी नहीं आए हैं, बोर्ड द्वारा उन्हें भी जल्द ही पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाएं रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
