सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने छात्रों के हित में कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जून आधी रात तक थी,जिसे अब बढ़ाकर 7 जून आधी रात तक कर दिया गया है।
CBSE Re Evaluation
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब कई छात्रों ने दो जून को शुरू किए गए सीबीएसई के एक पोर्टल पर उत्तर पुस्तिकाओं को देखने तथा सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने में आ रही समस्याओं को उठाया था।
बोर्ड ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि छात्रों के हित में, सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे छात्रों को प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय और सहायता मिल सकेगी।इसमें कहा गया है कि छह जून (मध्यरात्रि) की समय सीमा को अब बढ़ाकर सात जून (मध्यरात्रि) कर दिया गया है।
CBSE री-इवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के स्टेप्स Steps for Re-Evaluation :
स्टूडेंट्स री-इवैल्यूएशन प्रोसेस के लिए अप्लाई करने के लिए बस इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:- CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद 'Post Result Activities' लिंक पर क्लिक करें।
- अपने जरूरी क्रेडेंशियल्स (रोल नंबर और दूसरी जरूरी डिटेल्स, अगर जरूरत हो) का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- वह सर्विस चुनें जिसके लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं: मार्क्स का वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन।
- सब्जेक्ट चुनें और जरूरी डिटेल्स डालें।
- री-इवैल्यूएशन रिक्वेस्ट के लिए, उन सवालों के नंबर चुनें जिन्हें आप रिव्यू करवाना चाहते हैं।
- ऑनलाइन पेमेंट तरीकों से लागू फीस का पेमेंट करें।
- एप्लीकेशन सबमिट करें और कन्फर्मेशन रसीद डाउनलोड करें।
- CBSE री-इवैल्यूएशन 2026 फीस और पेमेंट डिटेल्स
- री-इवैल्यूएशन या वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को तय फीस ऑनलाइन पे करनी होगी।
लेटेस्ट अपडेट्स में शेयर किया गया फीस स्ट्रक्चर नीचे दिया गया है:
- स्टेज 1: आंसर शीट की स्कैन की हुई कॉपी पाना – Rs 100 प्रति सब्जेक्ट
- स्टेज 2: मार्क्स/पाई गई गलतियों का वेरिफिकेशन – Rs 100 प्रति सब्जेक्ट
- स्टेज 3: री-इवैल्यूएशन/री-चेकिंग – Rs 25 प्रति सवाल
