LIVECBSE Date Sheet 2023 for Class 10th, 12th Updates: सीबीएसई ने 9वीं और 10वीं के लिए जारी की प्रैक्टिस बुक, जानें कब तक आएगी डेटशीट

CBSE Date Sheet 2023 for Class 10th, 12th Updates: सीबीएसई ने 9वीं और 10वीं के लिए जारी की प्रैक्टिस बुक, जानें कब तक आएगी डेटशीट
CBSE Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2022-23 Updates: सीबीएसई, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेट शीट (CBSE Date Sheet 2023 class 12 and 10) जारी करेगा। इसका इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है और जो छात्र बोर्ड एग्जाम डेट्स का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह है कि यह पेज और आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in की मदद से नियमित जांच करें। हम CBSE Board Dates sheet 2023 ट्रैक कर रहे हैं और इसका डायरेक्ट लिंक अपडेट भी यहां पर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि CBSE Board Dates sheet 2023 जारी करने के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं है इसलिए किसी अफवाह पर ध्यान ना दें।सीबीएसई बोर्ड 15 फरवरी, 2023 से कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा अस्थाई रूप से शुरू करेगा। प्रैक्टिकल यानी व्यवहारिक और इंटर्नल परीक्षाएं जनवरी के पहले हफ्ते से शुरू होंगी। इस बार सीबीएसई दो टर्म में बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा, बल्कि अपने पुराने तरीके से ही एग्जाम आयोजन करेगा। सीबीएसई बोर्ड डेटशीट (CBSE Board Exams 2023 date sheet for classes 10th and 12th) की सूचना कभी भी आ सकती है, ध्यान दें कि 2021-22 सत्र में बोर्ड परीक्षा को दो बार में आयोजित किया गया था, एक टर्म में 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम ही पूछा गया था। लेकिन इस बार 100 प्रतिशत पाठ्यक्रम के साथ बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक छात्र cbse.gov.in से CBSE class 10th and 12th board examinations की जानकारी और टाइमटेबल चेक कर सकेंगे।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को डेटशीट को लेकर इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है, सीबीएसई लगातार अपडेट जारी कर रहा है। माना जा रहा है Central Board of Secondary Education (CBSE) बहुत जल्द परीक्षा डेट्स जारी कर सकता है। गौरतलब है कि सीबीएसई ने खुद से डेट शीट को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी जारी नहीं की है।
CBSE Board Exam Date Sheet 2023 LIVE: अगले महीने आएगी डेटशीट
कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट अगले महीने जारी होने की उम्मीद है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 से जुड़े अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
CBSE Board Exam Date Sheet 2023 LIVE: इस वेबसाइट पर ही करें भरोसा
सोशल मीडिया पर इस बीच एक सीबीएसई डेटशीट भी सर्कुलेट हुई है। बोर्ड ने मामले का संज्ञान लेते हुए डेटशीट को फर्जी बताया। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि किसी भी अपडेट के लिए केवल बोर्ड की वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023 LIVE - प्रैक्टिस बुक जारी
सीबीएसई बोर्ड ने 9वीं और 10वीं के लिए प्रैक्टिस बुक जारी कर दी है। उम्मीद है कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट भी जल्द ही जारी की जाएगी।
CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023 LIVE - दिसंबर में आएगी डेटशीट
सीबीएसई इंटर और हाईस्कूल डेटशीट 2023 पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई डेटशीट 2023 दिसंबर में जारी होने की पूरी संभावना है।
CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023 LIVE - अगले महीने आएगी डेटशीट
सोशल मीडिया पर इस बीच एक सीबीएसई डेटशीट भी सर्कुलेट हुई है। बोर्ड ने मामले का संज्ञान लेते हुए डेटशीट को फर्जी बताया। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट अगले महीने जारी होने की उम्मीद है।
CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023 LIVE - बोर्ड की तरफ से नहीं हुई घोषणा
सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट जारी करने की सटीक तारीख का ऐलान अभी तक नहीं किया है। हालांकि, संभावना है कि स्टूडेंट्स को टाइम टेबल के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023 LIVE - सीबीएसई डेटशीट जल्द
कई राज्य बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया है। वहीं, यूपी बोर्ड, सीआईएससीई और सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटशीट अभी तक नहीं जारी की गई है। उम्मीद है कि डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी।
CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023 LIVE - एक बार होगी परीक्षा
बीते साल देश भर में बढ़ते कोविड 19 महामारी की वजह से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया गया था। हालांकि, सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा अब एक बार ही होगी।
CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023 LIVE - इतने स्टूडेंट्स ने किया अप्लाई
इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 34 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। जिसमें, 10वीं परीक्षा के लिए 18 लाख और 12वीं परीक्षा के लिए 16 लाख स्टूडेंट्स शामिल हैं। बोर्ड डेटशीट के लिए इन स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द ही खत्म किया जाएगा।
CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023 LIVE - सैंपल पेपर्स जारी
बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए सैंपल पेपर्स भी जारी किया है, जिससे स्टूडेंट्स को पेपर के पैटर्न को लेकर अच्छी समझ विकसित हो सके। उम्मीद है कि परीक्षा की डेटशीट भी जल्द ही जारी की जाएगी।
CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023 LIVE - नहीं करना होगा इंतजार
सीबीएसई डेट शीट 2023 का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेट शीट कभी भी जारी की जा सकती है। अपडेट आते ही स्टूडेंट्स को सबसे पहले ही यहां सूचित किया जाएगा।
CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023 LIVE - जल्द आएगी डेटशीट
सीबीएसई 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2023 से और लिखित परीक्षा 15 फरवरी से आयोजित की जानी है। ऐसे में अब बोर्ड की तरफ से ज्यादा देरी नहीं की जाएगी और स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द ही खत्म होगा।
CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023 LIVE - नहीं आया कोई अपडेट
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की डेटशीट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। बोर्ड की वेबसाइट पर टाइम टेबल जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
सोशल मीडिया फर्जी डेट शीट से सावधान
सीबीएसई 12वीं कक्षा की डेट शीट 2023 के नाम से कई फर्जी खबरें ऑनलाइन मिल जाएंगी, लेकिन आप सीबीएसई की आधिकारिक साइट से ही परिणाम चेक करें। छात्रों को पता होना चाहिए कि बोर्ड सीबीएसई डेट शीट 2023 केवल आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर जारी करेगा।
CBSE Date Sheet 2023 Live - सीबीएसई 2023 बोर्ड परीक्षा के लिए कितना मिलेगा समय
सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2023 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2023 फरवरी और मार्च 2023 में आयोजित की जाएगी। छात्रों को परीक्षा लिखने के लिए 3 घंटे दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक छात्र को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय मिलेगा
CBSE Date Sheet 2023 for Class 10th, 12th Live - परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने वाली चीजें
छात्रों को सीबीएसई बोर्ड के निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करने की सलाह दी जाती है। जबकि कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध है, छात्रों को परीक्षा केंद्र में नीचे दी गई चीजों को ले जाने की अनुमति है:सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड 2023स्कूल आईडीट्रांसपेंरेंट पैंसिल पाउच
CBSE Date Sheet 2023 Live - 1.1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में हुए शामिल
परीक्षा के लिए 1.1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अब ग्रुप डी परिणाम की तलाश कर रहे हैं। आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2022 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। रेलवे की इस अभियान के माध्यम से 1 लाख से ज्यादा पदों को भरा जा रहा है, यह सभी ग्रुप डी में होने वाली भर्ती है।
CBSE Date Sheet 2023 - पेपर पढ़ने के लिए भी मिलेगा समय
सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2023 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2023 फरवरी और मार्च 2023 में आयोजित की जाएगी। छात्रों को परीक्षा लिखने के लिए 3 घंटे मिलेंगे। इसके अलावा प्रत्येक छात्र को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय मिलेगा। छात्रों को परीक्षा की शुरुआत में अतिरिक्त समय मिलता है ताकि उन्हें प्रश्न पत्र का उत्तर देने की रणनीति तैयार करने में मदद मिल सके।
CBSE Date Sheet 2023 Live - सीबीएसई डेट शीट 2023 कैसे डाउनलोड करें?
एक बार जारी होने के बाद, छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करते हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं:आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।होमपेज पर, सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेट शीट 2023 'पीडीएफ डाउनलोड' वाले लिंक पर क्लिक करें।सीबीएसई डेट शीट 2023 का एक पीडीएफ पेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।डेट शीट को सेव करना न भूलें।
CBSE 10th, 12th Date Sheet Live - प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट 2023 जारी
सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट 2023 जारी कर दी है। परीक्षाएं 1 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी। बोर्ड ने 2022 में टर्म-आधारित परीक्षाएं आयोजित की थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं कर रहा है और बोर्ड परीक्षा एक बार में ही संपन्न की जाएगी।