CTET Answer Key 2024: जारी होने जा रही सीबीएसई सीटीईटी आंसर-की, ctet.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

CTET Answer Key 2024, CBSE CTET Paper I and II Answer Key 2024: सीबीएसई सीटीईटी आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द ही जारी की जाएगी। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी को किया गया था।

CTET Answer Key 2024, CBSE CTET Paper I and II Answer Key 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से आंसर-की (CBSE CTET Answer Key 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी सीबीएसई सीटीईटी आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CBSE CTET Answer Key 2024

CBSE CTET Answer Key 2024

CBSE CTET Answer Key 2024: जनवरी में हुई परीक्षा

सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस साल सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को देश के 135 शहरों में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में हुई थी।

End of Feed