CBSE Class 12th Date Sheet 2023: जारी हुई कक्षा सीबीएसई 12वीं की डेटशीट, cbse.gov.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 10:42 AM IST

CBSE Class 12th Exam Date Sheet 2023: सीबीएसई 12वीं डेटशीट का इंतजार खत्म हो चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। स्टूडेंट्स यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।

CBSE Class 12th Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इंटरमीडिएट एग्जाम 2023 की डेटशीट जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था तो इंतजार अब खत्म हो चुका है। स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से कक्षा 12वीं की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 12th Date Sheet 2022

सीबीएसई कक्षा 12वीं की डेटशीट यहां करें डाउनलोड

CBSE 12th Board Exam Date 2023: सीबीएसई 12वीं परीक्षा की तारीख

सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरु होकर 5 अप्रैल को समाप्त होंगी। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी डेट शीट देख सकते हैं । बता दें दोनों कक्षा की डेट शीट को मर्ज करके जारी किया गया है ।

CBSE Class 12th Exam 2023: प्रैक्टिकल परीक्षा कब

सीबीएसई ने हाल ही में प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख भी घोषित की थी। जिसके अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 2 जनवरी 2023 से आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अलग अलग विषयों के लिए सैंपल पेपर भी जारी किया है। स्टूडेंट्स इसकी मदद से समय रहते परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते हैं।

CBSE 12th Exam Date Sheet 2023: एक टर्म में होगी परीक्षा

पिछले साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षा दो टर्म में आयोजित की गई थी। टर्म 1 परीक्षा दिसंबर में हुई थी। जबकि, सीबीएसई 12वीं के दूसरे टर्म की परीक्षा 26 अप्रैल से 2022 से शुरू की गई थी। हालांकि, इस साल परीक्षा का आयोजन केवल एक बार ही किया जाएगा।

CBSE 12th Exam 2023: एडमिट कार्ड जल्द

सीबीएसई12वीं एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जनवरी में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2023 से जुडे़ लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें। किसी भी अन्य फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।

End of Feed