CBSE Class 10th Science Sample Paper 2024 in Hindi: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। 26 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न होने के साथ 2 मार्च को साइंस की (CBSE 10th Science Sample Paper) परीक्षा है। ऐसे में छात्र लगातार अपने एग्जाम को लेकर तैयारी कर (CBSE Class 10th Science Sample Paper) रहे हैं। साइंस की परीक्षा में लगभग सभी सवाल एनसीईआरटी से पूछे जाते हैं। ऐसे में छात्रों को सबसे पहले प्रत्येक अध्याय को पढ़ना चाहिए, इसके बाद किताब में दिए प्रश्नों के उत्तर (CBSE 10th Science Sample 2024) याद करें। साथ ही सभी अध्याय के प्रश्नों को हल करने के बाद सीबीएसई की ओर से जारी सैंपल पेपर सॉल्व करें। हालांकि इससे पहले यहां प्रश्नों का पैटर्न बारिकी से समझें।
CBSE 10th Science Sample Paper 2024: यहां डाउनलोड करें सीबीएसई साइंस का सैंपल पेपर
CBSE 10th Science Sample Paper Mark Pattern: कौन सा प्रश्न कितने मार्क्स का
यहां हम आपके लिए कक्षा 10वीं साइंस का सैंपल पेपर लेकर आए हैं। इसमें कुल 39 प्रश्न पूछे गए हैं, इसे कुल 5 खंड में विभाजित किया गया है। सेक्शन A में कुल 20 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स है। सेक्शन बी में 2 मार्क्स के कुल 6 वेरी शॉर्ट प्रश्न हैं। जबकि सेक्शन सी में 3-3 मार्क्स के कुल 7 प्रश्न हैं। वहीं सेक्शन डी में 5-5 मार्क्स के कुल 3 प्रश्न पूछे गए हैं और सेक्शन E में सोर्स बेस्ड व केस बेस्ड कुल 3 प्रश्न पूछे गए हैं। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।CBSE 10th Science Sample Paper 2024 Marking
| सेक्शन (Section) | मार्क्स (Marks) |
| सेक्शन ए (Section A) | 20 |
| सेक्शन बी (Section B) | 12 |
| सेक्शन सी (Section C) | 21 |
| सेक्शन डी (Section D) | 15 |
| सेक्शन ई (Section E) | 12 |
CBSE 10th Science Sample Paper 2024 Download
- सबसे पहले cbseacademic.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th Science Model Paper 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- मॉडल पेपर आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CBSE 10th Science Sample Paper: इस लिंक से डायरेक्ट डाउनलोड
इसके अलावा यहां हम आपके लिए सैंपल पेपर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक लेकर आए हैं। इस लिंक पर क्लिक करते ही मॉडल पेपर आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।CBSE 10th Science Exam Pattern: यहां देखें एग्जाम का पैटर्न
| विषय (Subject) | विज्ञान (Science) |
| परीक्षा की कुल अवधि | 3 घंटे |
| प्रश्नों के प्रकार | बहुवैकल्पिक प्रश्न, दीर्घ एवं लघुउत्तरीय प्रश्न |
| थ्योरी मार्क्स | 80 |
| इंटरनल असेस्मेंट | 20 |
| कुल अंक | 100 |
| पासिंग मार्क्स | 33% |
