CBSE 10th 12th Private Exam Form 2027: सीबीएसई 10वीं 12वीं प्राइवेट छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026-27 सेशन के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं के प्राइवेट परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए हैं। योग्य छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए आज यानी 8 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी बिना लेट फीस के साथ 23 अक्टूबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
CBSE 10, 12 Private Examination Form 2026-27: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं प्राइवेट एग्जामिनेशन फॉर्म
वहीं लेट फीस के साथ 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा करवा सकते हैं। ध्यान रहे यह परीक्षा फॉर्म फरवरी मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं।
ऐसे करें सीबीएसई 10वीं 12वीं प्राइवेट परीक्षा के लिए अप्लाई
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Submission of Examination forms by Private Candidates for 10th 12th Examination 2026-27 लिंक पर क्लिक करें।
- अब परीक्षा फॉर्म पूरा भरें।
- इसके बाद अपने सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CBSE Class 10th Private Examination Form: Click Here
CBSE Class 10th Private Examination Form: Click Here
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं प्राइवेट एग्जाम फीस
भारत के कक्षा 10वीं के छात्र: 320 रुपये प्रति विषय परीक्षा शुल्क देना होगा।
नेपाल के उम्मीदवार: 1,100 रुपये प्रति विषय शुल्क निर्धारित है।
अन्य देशों के उम्मीदवार: 2,200 रुपये प्रति विषय परीक्षा शुल्क देना होगा।
लेट फीस: निर्धारित अवधि के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2,000 रुपये अतिरिक्त लेट फीस देनी होगी।
सीबीएसई कक्षा 12वीं प्राइवेट एग्जाम फीस
- भारत के उम्मीदवार: 320 रुपये प्रति विषय परीक्षा शुल्क देना होगा।
- नेपाल के उम्मीदवार: 1,100 रुपये प्रति विषय परीक्षा शुल्क निर्धारित है।
- अन्य देशों के उम्मीदवार: 2,200 रुपये प्रति विषय परीक्षा शुल्क देना होगा।
- प्रैक्टिकल विषयों का शुल्क: कक्षा 12 के प्रैक्टिकल विषयों के लिए अलग से शुल्क देना होगा।
- भारत: 160 रुपये प्रति प्रैक्टिकल विषय
- नेपाल: 174 रुपये प्रति प्रैक्टिकल विषय
- अन्य देश: 375 रुपये प्रति प्रैक्टिकल विषय
एक ही बार जमा करें एप्लीकेशन फॉर्म
यहां छात्रों को सलाह दी जाती है कि सिर्फ एक ही एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें। वन-टाइम पासवर्ड (OTP) वेरिफिकेशन के लिए एक ईमेल आईडी देनी होगी। बोर्ड ने उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और परीक्षा केंद्र का नंबर सही भरने की सलाह भी दी है। साथ ही ध्यान रहे यहां छात्रों को जो परीक्षा केंद्र अलॉट किया जाएगा, वही फाइनल होगा। अलॉटमेंट के बाद परीक्षा केंद्र बदलने की किसी भी रिक्वेस्ट पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए, फॉर्म जमा करते समय उम्मीदवारों को अपनी पसंद का शहर ध्यान से भरना चाहिए।
लास्ट डेट के बाद बाद नहीं कर सकते करेक्शन
CBSE ने उम्मीदवारों को एप्लीकेशन जमा करने से पहले सभी जानकारी चेक करने की सलाह भी दी है। एक बार फॉर्म जमा हो जाने और फीस का भुगतान हो जाने के बाद, आखिरी तारीख के बाद उसमें सुधार करना मुमकिन नहीं हो सकता है।
