CBSE Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2022: cbse.gov.in से डाउनलोड करें कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का प्रवेश पत्र

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 26, 2022, 10:42 AM IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई डेट शीट 2023 कक्षा 10, 12 अब cbse.gov.in से डाउनलोड की जा सकेगी। बता दें, बोर्ड ने ट्विटर हैंडल पर एक जानकारी साझा की है, जिसमें उसने बोर्ड एग्जाम डेटशीट को लेकर जानकारी दी है।

Central Board of Secondary Education, CBSE Date Sheet 2023 Class 10, 12 cbse.gov.in से देखी व डाउनलोड की जा सकेगी। यदि आप भी 2023 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले हैं तो आपके लिए बोर्ड ने ट्विटर हैंडल पर एक जरूरी जानकारी साझा की है। हालांकि डेटशीट पर अभी तक फैसला नहीं लिया गया है लेकिन मिड फरवरी से फरवरी के अंत तक में परीक्षा का शुरू होना तय माना जा रहा है।

cbse date sheet 2023 on cbse.gov.in

cbse.gov.in से डाउनलोड करें CBSE Admit Card

एक्सपर्ट के अनुसार, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने डेटशीट को लेकर लगभग शेड्यूल तैयार कर लिया है और बोर्ड जल्द ही cbse.gov.in पर इसकी घोषणा करेगा। यदि पिछले रुझानों की बात करें तो यह जानकारी पता चलती है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से लगभग डेढ़ से दो माह पहले डेटशीट जारी करता है, इस हिसाब से अब किसी भी दिन CBSE Class 10 and 12 Board Exam Date Sheet 2023 की घोषणा की जा सकती है। मीडिया रिपार्ट के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 का आयोजन 15 फरवरी के आसपास से शुरू होगा, यानी आज से डेढ़ माह का समय बचा है, यही वजह है कि सीबीएसई डेटशीट जारी होने की संभावना तेज है।

End of Feed