CBSE 2023: सीबीएसई परीक्षा देने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, बोर्ड ने जारी की अहम सूचना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 10:25 AM IST

CBSE Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों के सत्यापन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। दस्तावेजों का सत्यापन कक्षा 10, 12 के छात्रों की आधिकारिक सूचना सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in व इस पेज पर उपलब्ध है।

Central Board of Secondary Education ने सीबीएसई बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी सूचना जारी की है। सीबीएसई परीक्षा 2023 के अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों के सत्यापन से जुड़े इस महत्वपूर्ण सूचना में बताया गया है कि दस्तावेजों का सत्यापन कक्षा 10, 12 के छात्रों की आधिकारिक सूचना सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in व इस पेज पर उपलब्ध है।

CBSE Board Exams 2023 Imp Notice Released

सीबीएसई बोर्ड ने जारी की अहम सूचना

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बोर्ड ने छात्रों द्वारा डिजिटल दस्तावेजों को डाउनलोड करने और नियोक्ताओं (Employers) और उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा सत्यापन के लिए एनएडी के डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर 21 साल यानी 2001 से 2022 तक के कक्षा 10, 12 के परीक्षार्थियों के परिणाम डेटा अपलोड किए हैं।

End of Feed