CBSE Board Exam 2027 Datesheet: क्या इस सप्ताह जारी हो सकती है सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट? यहां देखें संभावित डेट

CBSE Board Exam 2027 Datesheet: 2027 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

CBSE Board Exam 2027 Datesheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं (CBSE Board Exam 2027) की तारीखों को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। हाल ही में बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की 'लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स' (LOC) सबमिशन प्रक्रिया की घोषणा की। इसके बाद, अब सभी की निगाहें बोर्ड परीक्षा की डेटशीट (CBSE Board Exam Date Sheet 2027) पर टिकी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के पैटर्न के अनुसार, सीबीएसई द्वारा इस सप्ताह या जल्द ही 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

CBSE Board Exam 2027 Datesheet

CBSE Board Exam 2027 Datesheet (Photo - AI/Newsroom Verified)

कब तक जारी हो सकती है डेटशीट?

सीबीएसई के पिछले रिकॉर्ड को देखें तो बोर्ड परीक्षा की तारीखें अक्सर परीक्षा शुरू होने से लगभग 3 से 4 महीने पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दी जाती हैं। माना जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की विषयवार डेटशीट एक साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। आमतौर पर सीबीएसई की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होती हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन जनवरी के पहले सप्ताह से आयोजित किए जाते हैं। इसके अनुसार, अगर बात करे तो डेट की घोषणा इस सप्ताह या सितंबर के अंतिम सप्ताह में किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

End of Feed