CBSE 10th 12th Exam 2024: बोर्ड एग्जाम से पहले जारी हुआ जरूरी नोटिस, सीबीएसई ने स्टूडेंट्स को किया सावधान

CBSE Board Exam 2024, CBSE 10th 12th Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को फर्जी खबरों से सावधान रहने के लिए कहा है।

CBSE Board Exam 2024, CBSE 10th 12th Exam 2024: सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आगामी बोर्ड परीक्षा के संबंध में फर्जी सूचनाओं के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है। सीबीएसई ने छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित गलत सूचनाओं का शिकार न होने के लिए आगाह किया है। साथ ही फर्जी खबरें फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है।

CBSE 10th 12th Exam 2024

CBSE 10th 12th Exam 2024

सोशल मीडिया पर फर्जी दावे

सीबीएसई ने नोटिस में कहा कि परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से किया जाएगा। इसे लेकर बोर्ड ने विस्तृत व्यवस्थाएं कर ली हैं। बोर्ड के संज्ञान में आया है कि पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब, फेसबुक, टेलीग्राम, ट्विटर पर पेपर लीक के दावे किए जा रहे हैं। साथ ही पैसे देकर बोर्ड एग्जाम के पेपर भी बेचे जा रहे हैं।

End of Feed