CBSE Revaluation 2026: जल्द लाइव होगा वेरिफिकेशन- रिवैइवैल्यूएशन पोर्टल, सीबीएसई ने ट्वीट करके दी जानकारी

CBSE Revaluation 2026: सीबीएसई ने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर छात्रों को जानकारी दी है कि जल्द ही आंसर कॉपी वेरिफिकेशन और रिवैल्यूएशन पोर्टल एक्टिव होगा।

CBSE Revaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आने के बाद जो छात्र अपने अंकों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं, वह सीबीएसई की वेबसाइट से वेरिफिकेशन और रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई स्कैन कॉपी और रिवैल्यूएशन प्रोसेस में आए टेक्निकल ग्लिच के बाद, सीबीएसई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक ट्वीट साझा करते हुए छात्रों को सूचित किया है कि अंकों के वेरिफिकेशन और कॉपियों के रिवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है।

CBSE Revaluation 2026:

CBSE Revaluation 2026

सोशल मीडिया पर सीबीएसई का महत्वपूर्ण संदेश

सीबीएसई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडर पर छात्रों को संबोधित करते हुए एक छोटा सा पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है - "Dear students, Verification and re-evaluation portal will go live soon. Official announcement will follow." यानी अंकों की जांच के लिए पोर्टल को बहुत जल्द लाइव कर दिया जाएगा और इसकी विस्तृत गाइडलाइंस व तारीखों से जुड़ी आधिकारिक घोषणा भी जल्द ही बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी।

End of Feed