CBSE AI Curriculum for Kids: बदलने वाला है शिक्षा का पैटर्न, क्या अब छोटे बच्चे भी सीखेंगे AI ?

CBSE AI Curriculum for Kids: अब स्कूलों में AI for All के जरिये छोटे बच्चों को भी एआई सिखाया जाएगा। ये समझ बच्चों की क्रिटिकल थिंकिंग को जन्म देती है।

AI for Kids : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में कक्षा 3 से 8 के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग पाठ्यक्रम लॉन्च किया। मंत्री ने कहा कि इस पाठ्यक्रम के लॉन्च से स्कूली शिक्षा व्यवस्था में AI की व्यवस्थित शिक्षा की औपचारिक शुरुआत होगी। CBSE ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (CBSE AI Curriculum for Kids) के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए एक्सपर्ट्स का एक पैनल बनाया था और अब तक CBSE कक्षा 6 से आगे AI को 15 घंटे के स्किल मॉड्यूल के रूप में पेश करता था। AI को कक्षा 9-12 के छात्रों के लिए एक ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर भी रखा जाता है। लेकिन अब स्कूलों में AI for All के जरिये छोटे बच्चों को भी एआई के लिए तैयार किया जा रहा है।

CBSE AI Curriculum for Kids

CBSE AI Curriculum for Kids

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि अब पढ़ाई से न सिर्फ युवा ही बदलने चाहिए बल्कि एक ऐसा संसार तैयार होना चाहिए, जो उन तरीकों को बदलेगा, जिनकी हम अभी भविष्यवाणी भी नहीं कर सकते।

End of Feed