CBSE 12th Toppers List 2026: सीबीएसई 12वीं में किसने किया टॉप, क्या सीबीएसई ने जारी की है टॉपर लिस्ट

CBSE 12th Toppers List 2026: सीबीएसई द्वारा टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की जाती है, तो किस आधार पर पता लगता है देश में कितने टॉप किया है। आइए जानते हैं सीबीएसई टॉपर्स के बारे में।

CBSE 12th Toppers List 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही लंबे समय रिजल्ट की राह देख रहे छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षा में शामिल हुए 18 लाख से अधिक छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद हर साल छात्रों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इस बार देश में किसने टॉप किया है। आइए जानते हैं सीबीएसई कक्षा 12वीं के टॉपर्स लिस्ट के बारे में।

CBSE 12th Toppers List 2026

CBSE 12th Toppers List 2026

क्या सीबीएसई ने जारी की है 12वीं की टॉपर लिस्ट?

बीते सालों की तरह इस साल (2026) भी सीबीएसई ने आधिकारिक रूप से 'मेरिट लिस्ट' या 'टॉपर लिस्ट' जारी नहीं की है। बता दें कि 2020 में बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से टॉपर्स लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है। बोर्ड ने यह फैसला छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा (Unhealthy Competition) को रोकने और उनके मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया। बोर्ड का मानना है कि केवल कुछ अंकों के अंतर से छात्रों की योग्यता का आकलन करना और उन पर दबाव बनाना उचित नहीं है। इसलिए, बोर्ड प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों के नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं करता है।

End of Feed