CBSE Revaluation/Rechecking Window: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की आंसर शीट्स की स्कैन की गई कॉपियां (Scanned Copies) प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया गया है। तकनीकी समस्याओं के बाद अब छात्र बिना किसी परेशानी के अपने आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर पा रहे हैं।
CBSE
अब तक मिले इतने आवेदन
पोर्टल खुलने के मात्र 3 घंटों के भीतर ही 20 मई 2026 शाम 7:30 बजे तक कुल 1,27,146 आवेदन मिल चुके हैं। इसके तहत कुल 3,87,399 आंसर शीट्स की स्कैन कॉपियों के लिए सफलतापूर्वक अनुरोध दर्ज किया गया है।
छात्र यहां तक सकते हैं आवेदन
छात्र इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आधिकारिक पोर्टल pvr.cbseit.in/pvr/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इस बीच अचानक बढ़े ट्रैफिक के चलते कुछ यूजर्स को पेमेंट स्टेटस अपडेट होने में मामली देरी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बोर्ड ने छात्रों को सलाद ही है कि वे जल्दबाजी में बार-बार प्रयास या फिर डुप्लीकेट अनुरोध न जमा करें। बोर्ड ने इस प्रोसेस के दौरान धैर्य बनाए रखने के लिए सभी छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों का आभार व्यक्त किया है।
पोर्टल में आई तकनीकी समस्या
बता दें कि इससे पहले कक्षा 12 की आंसर शीट्स की स्कैन की हुई कॉपियां प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल में तकनीकी समस्याएं आ रही थीं, जिसके बाद एक आधिकारिक सर्कुलर में, बोर्ड ने संबंधित पक्षों को सूचित किया कि जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं को देखने के लिए अनुरोध जमा करने की ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में फिलहाल तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। CBSE ने बताया कि विशेषज्ञों की एक टीम इस समस्या को हल करने पर काम कर रही है और उम्मीद है कि बुधवार को दोपहर 2 बजे तक आवेदन सुविधा फिर से शुरू हो जाएगी।
सर्कुलर में कहा गया था कि सभी संबंधित पक्षों को सूचित किया जाता है कि कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की हुई प्रतियां प्राप्त करने के लिए अनुरोध जमा करने के ऑनलाइन आवेदन में फिलहाल तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। बोर्ड ने आगे कहा कि विशेषज्ञों की एक टीम इस समस्या को देख रही है, और उम्मीद है कि आज दोपहर 2:00 बजे तक आवेदन शुरू हो जाएगा।
