CBSE 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अब छात्र देख सकेंगे अपनी कॉपी, कर सकेंगे रीचेकिंग के लिए आवेदन

CBSE 12th Revaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (Central Board Of Secondary Education) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद मूल्यांकित आंसर शीट प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी है। छात्र ऑनलाइन आवेदन कर अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपी प्राप्त कर सकते हैं।

CBSE 12th Revaluation 2026: सीबीएसई की मार्किंग स्कीम पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (Central Board Of Secondary Education) ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। बोर्ड ने कहा कि वह निष्पक्ष, पारदर्शी और समान मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से छात्रों को निर्धारित समीक्षा प्रक्रिया के तहत अपनी मूल्यांकित आंसर शीट की प्रतियां प्राप्त करने का अवसर दिया जाएगा। बोर्ड के अनुसार रिजल्ट जारी होने के बाद यदि किसी छात्र को अपने प्राप्त अंकों को लेकर किसी प्रकार का कोई संदेह होता है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत उत्तर पुस्तिका के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CBSE 12th Revaluation 2026

CBSE 12th Revaluation 2026: अब सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्र अपनी स्कैन कॉपी देख सकते हैं

CBSE 12th Revaluation: रीचेकिंग की सुविधा उपलब्ध

इसके लिए छात्र सबसे पहले अंक सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद जरूरत पड़ने पर मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने और पुनर्मूल्यांकन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। बोर्ड के अनुसार रिजल्ट जारी होने के बाद यदि किसी छात्र को अपने प्राप्त अंकों को लेकर कोई संदेह होता है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकता है।

End of Feed