CBSE 12th Revaluation 2026: नहीं दूर हो रही रिवैल्यूएशन विंडो खुलने की समस्या, जानें क्‍या है स्‍टेटस

CBSE ने 19 मई से कक्षा 12 के छात्रों के लिए रिवैल्यूएशन और आंसर-शीट देखने की सुविधा शुरू की, लेकिन वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतें आने लगी। वेबसाइट पर रिवैल्यूएशन लिंक दिखाई दे रहा है, लेकिन वो काम नहीं कर रहा

CBSE 12th Revaluation 2026 News: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 19 मई से क्लास 12 के स्टूडेंट्स के लिए रिवैल्यूएशन और आंसर शीट देखने की विंडो खोली, लेकिन इसमें तकनीकी दिक्कतें बनी हुई हैं, और छात्र अभी तक रिवैल्यूएशन के लिए अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। बता दें रिवैल्यूएशन लिंक इसलिए शुरू किया जा रहा है ताकि जो छात्र अपने बोर्ड एग्जाम के मार्क्स को बढ़ाने के लिए रीचेकिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकें। ये प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन था, सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर लिंक तो दिया लेकिन ये अभी तक काम नहीं कर रहा है, छात्रों का कहना है इस पर क्लिक करने से प्रोसेस आगे नहीं बढ़ रहा है।

CBSE 12th Revaluation 2026

CBSE 12th Revaluation 2026 (image - chatgpt)

आंसर शीट देखने का मौका

इस साल CBSE ने रिजल्ट के बाद की शिकायतों को सुलझाने के प्रोसेस को और ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए उसमें बदलाव किए। इस नए सिस्टम के तहत, सीबीएसई 12वीं के छात्रों को अपनी स्कैन आंसर शीट देखने का मौका मिलेगा, जिसके बाद वे यह तय कर सकेंगे कि उन्हें मार्क्स के वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई करने की जरूरत है या नहीं।

End of Feed