CBSE 12th Result 2026 OUT: जारी हुआ सीबीएसई 12वीं का र‍िजल्‍ट, ये रहा Direct Link, 85.20% छात्र हुए पास

CBSE 12th Result 2026 Released: सीबीएसई कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल जारी कर दिया गया है। इन रिजल्ट को results.cbse.nic.in से देखा जा सकता है। परिणाम देखने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी।

CBSE 12th Result 2026 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे CBSE 12th Result 2026 Online Check करने के लिए results.cbse.nic.in / cbseresults.nic.in पर जा सकते हैं। हालांकि सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in है। आप रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक इस लेख में पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, जन्म तिथि डालना होगा। इस बार का पास प्रतिशत 85.20% गया है।

आपको पता होगा, CBSE ने इस साल से 12वीं क्लास की आंसर शीट की जांच के लिए 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) शुरू करने का ऐलान किया था। यही वजह है कि रिजल्‍ट में देरी हुई। इस बार 12वीं क्लास की आंसर शीट की जांच पारंपरिक तरीके के बजाय डिजिटल तरीके से की गई। हालांकि, 10वीं क्लास की आंसर शीट की जांच अभी भी पारंपरिक तरीके से ही की गई थी।

End of Feed