CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट ऑफलाइन कैसे करें चेक, बिना इंटरनेट एक कॉल में चेक कर पाएंगे नतीजे

CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट वेबसाइट, डिजिलॉकर समेत IVRS पर भी चेक किया जा सकता है। बिना इंटरनेट के एक कॉल में नतीजे चेक कर सकते हैं।

CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई (CBSE) 12वीं का परिणाम जारी होने पर अक्सर वेबसाइट पर लोड बढ़ जाता है, जिस कारण वेबसाइट क्रैश हो जाती है या सर्वर डाउन हो जाता है। वहीं ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या भी आती है। ऐसे समय में रिजल्ट न चेक कर पाने पर छात्र की चिंता बढ़ जाती है। लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि छात्र IVRS का लाभ उठाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। तो आइए आपको बताएं कि कैसे आप IVRS के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

CBSE 12th Result 2026

CBSE 12th Result 2026

क्या है IVRS?

इस सुविधा लाभ उठाने से पहले छात्रों के लिए यह जानना जरूरी है कि यह सिस्टम है क्या? बता दें कि IVRS सिस्टम की फुल फॉर्म 'Interactive Voice Response System' है। इसमें छात्रों को कंप्यूटराइज्ड अवाज के माध्यम से परिणाम में प्राप्त अंकों की जानकारी मिल जाती है। इसके लिए छात्रों को इंटरनेट की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि छात्र एक कॉल पर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बस उन्हें निर्देशों का पालन सही से करना है।

End of Feed