CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, डिजिलॉकर और उमंग ऐप से कैसे करें डाउनलोड

CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जल्द जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी चेक कर पाएंगे।

CBSE 10th Second Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की गई कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर टकटकी लगाए बैठे हैं। मुख्य परीक्षा की ही तरह बोर्ड द्वारा दूसरी परीक्षा के परिणामों की घोषणा भी ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।

CBSE 10th Second Board Result 2026

CBSE 10th Second Board Result 2026 (Photo- AI)

कब आएगा सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा जून के तीसरे और चौथे सप्ताह में किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि सीबीएसई ने रिजल्ट की डेट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है। यह केवल एक संभावित तिथि है।

End of Feed