CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वी और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इन परीक्षाओं में यदि किसी छात्र कि किसी विषय में कंपार्टमेंट आ जाती है तो उसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि यह चिंता का विषय जरूर है, लेकिन छात्रों को कंपार्टमेंट विषय को पास करने का मौका मिलेगा। अच्छी बात ये है कि अगर किसी वजह से छात्र संबंधित विषय की भी कंपार्टमेंट परीक्षा पास नहीं कर पाता है, तो उसे एक फिर मौका दिया जाएगाा। अब सवाल ये है कि छात्र को एक परीक्षा पास करने के कितने मौके दिए जाएंगे। आइए जानते हैं।
सीबीएसई CBSE कंपार्टमेंट परीक्षा देने के लिए मिलेंगे 3 चांस
कितनी बार दे सकते हैं कंपार्टमेंट परीक्षा
कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को बता दें कि किसी विषय में उनकी कंपार्टमेंट आती है तो सीबीएसई द्वारा उन्हें 3 बार उस विषय की परीक्षा पास करने का अवसर दिया जाएग। जो उम्मीदवार 3 अटेम्प्ट के बाद भी परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं। उन्हें फिर उसी क्लास में बैठना होगा और पूरे साल का अध्ययन करना होगा। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की कंपार्टमेंट परीक्षाओं को अलग-अलग समय पर आयोजित किया जाएगा। साथ ही आपके लिए यह भी जानना आवश्यक है कि 3 विषयों में कंपार्टमेंट आने की स्थिति में छात्र को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर नहीं दिया जाएगा। एक या दो विषयों में ही यह अवसर मिलता है।
ये भी पढ़ें - 11 की उम्र में शादी और 20 में बने पिता, संघर्षों को मात देकर 5th अटेम्ट में NEET क्रैक
कब-कब मिलेंगे तीन चांस
कक्षा 10वीं में कंपार्टमेंट आने पर पहला चांस छात्रों को मई में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा में मिलेगा। यदि छात्र इसमें भी पास नहीं हो पाते हैं, तो उन्हें दूसरा अवसर जुलाई में आयोजित होने वाली परीक्षा में मिलेगा। तीसरा अवसर उन्हें अगले साल की मुख्य परीक्षा में मिलेगा। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में किसी विषय में कंपार्टमेंट आने पर छात्र को परीक्षा पास करने का पहला मौका जुलाई में आयोजित होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में मिलेगा और दूसरा अवसर अगले साल की मुख्य परीक्षा में मिलेगा और तीसरा और अंतिम अवसर उन्हें अगले साल जुलाई में आयोजित होने वाली परीक्षा में मिलेगा।
