CBSE 10th 12th Result 2023 Date and Time: आज आ सकता है सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट?, जानें कितने बजे आएंगे नतीजे

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 11, 2023, 08:58 AM IST

cbse 10th 12th result 2023 date and time : सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को बेसब्री से सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट का इंतजार है। ट्विटर पर कई दावे किए जा रहे हैं कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज यानी 11 मई को जारी करेगा। जानें कब, कितने बजे आएंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे।

CBSE 10th 12th Result 2023 Date and Time: सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को बेसब्री से सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट का इंतजार है। ट्विटर पर कई दावे किए जा रहे हैं कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आज यानी 11 मई को जारी करेगा। हालांकि बोर्ड की तरफ से अधिकारिक रूप से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। ट्विटर पर एक नोटिफिकेशन भी वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 11 मई को जारी करेगा। कई ट्विटर हैंडल्स ने सीबीएसई के लोगो वाले इस नोटिफिकेशन को शेयर किया है लेकिन सीबीएसई के ऑफिशियल हैंडल से रिजल्ट की डेट को लेकर कुछ जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.inपर अपने नतीजे देख सकते हैं।

cbse 10th 12th result 2023 date and time

cbse 10th 12th result 2023 date and time

End of Feed