LIVE

CBSE 10th 12th Exam 2025: 20 फरवरी को सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा, पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने मार्क्स

CBSE 10th 12th Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल यानी 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई की परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे शुरू होंगी। इस बार सीबीएसई परीक्षा भारत के 8,000 स्कूलों और विदेशों के 26 अन्य देशों के 44 लाख से अधिक छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले छात्रों के लिए सीबीएसई ने दिशानिर्देश जारी किए हैं जिनका पालन अवश्य करना होगा। परीक्षा से पहले छात्र इन्हें गांठ बांध लें।

CBSE 10th 12th Exam 2025 Live Updates
CBSE 10th 12th Exam 2025: 20 फरवरी को सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा, पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने मार्क्स

CBSE 10th 12th Exam 2025 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल यानी 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई की परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे शुरू होंगी। सीबीएसई ने 3 फरवरी को 2025 बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10 और 12 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र cbse.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट या अपने स्कूल से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार सीबीएसई परीक्षा भारत के 8,000 स्कूलों और विदेशों के 26 अन्य देशों के 44 लाख से अधिक छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले छात्रों के लिए सीबीएसई ने दिशानिर्देश जारी किए हैं जिनका पालन अवश्य करना होगा। परीक्षा से पहले छात्र इन्हें गांठ बांध लें।

CBSE Exam Guidelines: सीबीएसई गाइडलाइन
छात्रों को परीक्षा केंद्र में आधे घंटे पहले पहुंचना होगा और 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी रेगुलर परीक्षार्थियों को अपने स्कूल की यूनिफॉर्म में परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। किसी भी छात्र को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, स्मार्टवॉच, कैमरा आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं है।

FEB 17, 2025 12:31 IST

CBSE 10th 12th Exam 2025 LIVE: पास होने के लिए इतने मार्क्स

CBSE 10th 12th Exam 2025 LIVE सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रं के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 पर्सेंट मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे।
FEB 17, 2025 09:30 IST

CBSE 10th 12th Exam 2025 LIVE: 20 फरवरी को साइंस की परीक्षा

CBSE 10th 12th Exam 2025 LIVE सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा शुरू हो चुकी है। 20 फरवरी को 10वीं की साइंस की परीक्षा है। ऐसे में छात्रों से अनुरोध है कि अपनी तैयारी तेज कर दें।
FEB 16, 2025 21:09 IST

CBSE 10th- 12th Exam 2025: कब से कब तक होगी परीक्षा

सीबीएसई 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 18 मार्च 2025 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक होगी। ध्यान रहे कि सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।
FEB 16, 2025 19:24 IST

CBSE 10th- 12th Exam 2025: कितने बजे शुरू होगा पेपर

परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। कुछ विषयों के लिए परीक्षा सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
FEB 16, 2025 17:56 IST

CBSE 10th 12th Exam 2025: स्कूल आईडी रखें साथ

सभी परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ स्कूल का आईडी कार्ड (रेगुलर छात्रों के लिए) या सरकारी फोटो पहचान प्रमाण (निजी छात्रों के लिए) परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
FEB 16, 2025 17:11 IST

CBSE 10th 12th Exam Guidelines 2025 LIVE: इस बात का रखें ध्यान

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सभी रेगुलर परीक्षार्थियों को अपने स्कूल की यूनिफॉर्म में परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। प्राइवेट परीक्षार्थी हल्के या उजले रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
FEB 16, 2025 14:31 IST

CBSE 10th 12th Exam Guidelines 2025 LIVE: परीक्षा केंद्र पर ले जाएं ये चीजें

  1. एडमिट कार्ड, स्कूल पहचान
  2. एडमिट कार्ड और कोई भी सरकारी। जारी फोटो पहचान प्रमाण (प्राइवेट छात्रों के लिए)
  3. स्टेशनरी आइटम यानी, पारदर्शी पाउच, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स
  4. नीली/रॉयल ब्लू स्याही/बॉल प्वाइंट/जेल पेन, स्केल, राइटिंग पैड, इरेज़र
  5. एनालॉग घड़ी
  6. पारदर्शी पानी की बोतल।
  7. मेट्रो कार्ड, बस पास, पैसा।
FEB 16, 2025 09:08 IST

CBSE Board Exams 2025 Live: इतने परीक्षा केंद्र पर एग्जाम

CBSE Board Exams 2025 Live आंकड़ो के मुताबिक बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं देश भर में 7,842 परीक्षा केंद्रों और विदेशों में 26 देशों में आयोजित की जा रही हैं।
FEB 16, 2025 07:49 IST

CBSE Class 10th 12th Exam 2025 Live: कब से कब तक होगी सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा

CBSE Class 10th 12th Exam 2025 Live सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक होगी।
FEB 15, 2025 19:51 IST

CBSE Board Exam 2025 Live: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं या 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
FEB 15, 2025 18:23 IST

CBSE Board Exam 2025 Live: कब से कब तक होगी सीबीएसई परीक्षा

सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक होगी। ध्यान रहे कि सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।
FEB 15, 2025 17:25 IST

CBSE Board Exam 2025 Live: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।
FEB 15, 2025 16:24 IST

CBSE Board Exam 2025 Live: इन बातों का रखें ध्यान

सीबीएसई 10वीं 12वीं एग्जाम के दौरान कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि प्रयोग करने की अनुमति नहीं है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
FEB 15, 2025 15:16 IST

CBSE Board Exam 2025 Live: एक पाली में होगी परीक्षा

CBSE Board Exam 2025 Live सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 एक ही पाली में आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्र विभिन्न विषयों की अपनी-अपनी परीक्षा देंगे।
FEB 15, 2025 10:42 IST

CBSE 10th 12th Exam 2025: इस स्थिति में 2 साल के लिए हो जाएंगे निलंबित

यदि कोई भी छात्र एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तु के साथ पकड़ा जाता है तो ना केवल उसे एग्जाम हॉल से बाहर कर दिया जाएगा बल्कि 2 साल के लिए निलंबित भी कर दिया जाएगा।
FEB 15, 2025 08:59 IST

Bihar Board 10th 12th Exam 2025 LIVE: कब होगी सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा

CBSE बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 18 मार्च तक आयोजित की जाएगी। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 4 अप्रैल को समाप्त होगी। बोर्ड परीक्षा के लिए 8000 स्कूलों के कुल 44 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।
FEB 15, 2025 08:03 IST

CBSE Board Exam 2025 Guidelines, Instructions LIVE: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में इन चीजों पर प्रतिबंध

  • स्टेशनरी आइटम, जैसे- स्टडी मैटेरियल (प्रिंटिंड या लिखित), कागज के टुकड़े, कैलकुलेटर, डिजिटल वॉच, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर आदि।
  • इलेक्ट्रानिक डिवाइस- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ लॉग टेबल पेन, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, स्मार्ट वॉच, कैमरा, आदि।
  • हैंडबैग, पर्स, बटुआ, चशअमा, संचार उपकरण आदि चीजें प्रतिबंधित हैं।
FEB 15, 2025 08:02 IST

CBSE 10th 12th Exam Guidelines 2025: परीक्षा केंद्र पर ये चीजें ले जाएं

  • एडमिट कार्ड और स्कूल पहचान पत्र यानी आईकार्ड (रेगुलर छात्रों के लिए)
  • एडमिट कार्ड और कोई भी सरकारी। जारी फोटो पहचान प्रमाण (प्राइवेट छात्रों के लिए)
  • स्टेशनरी आइटम यानी, पारदर्शी पाउच, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, नीली/रॉयल ब्लू स्याही/बॉल प्वाइंट/जेल पेन, स्केल, राइटिंग पैड, इरेज़र
  • एनालॉग घड़ी
  • पारदर्शी पानी की बोतल।
  • मेट्रो कार्ड, बस पास, पैसा।
FEB 15, 2025 07:11 IST

CBSE 10th 12th Exam 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा आज से

CBSE 10th 12th Exam 2025 सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं 12वीं की परीक्षाएं आज यानी 15 फरवरी से आयोजित होने जा रही हैं। छात्रों से अनुरोध से समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
FEB 14, 2025 21:36 IST

प्रवेश पत्र के साथ स्कूल आईडी भी लाना है जरूरी

सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र और स्कूल आईडी कार्ड लाना होगा।