CBSE Board Exam Admit Card 2023, CBSE 10th, 12th Admit Card 2023: सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Board Exam Admit Card 2023
CBSE 10th, 12th Exam 2023 Date: 15 फरवरी से परीक्षा शुरू
सीबीएसई डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। हाईस्कूल की परीक्षा 21 मार्च तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 5 अप्रैल 2023 तक चलेगी। बोर्ड परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। हालांकि, स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
How to download CBSE Class 10th, 12th Admit Card 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद स्कूल लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आप सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
CBSE Board Admit Card 2023: ध्यान रखें ये बात
सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के अलावा आइडेंटिटी कार्ड भी साथ ले जाना होगा। ध्यान रहे कि परीक्षा हॉल में 10 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए दिशानिर्देशों को भी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।
