कॉमन एडमिशन टेस्ट, कैट 2022 एडमिट को जारी कर दिया गया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान, आईआईएम बैंगलोर ने आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट पर कैट एडमिट कार्ड 2022 लिंक जारी किया है। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे लॉग इन पोर्टल iimcat.ac.in के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। उम्मीदवार IIMCAT एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक और स्टेप्स की जांच भी कर सकते हैं।
CAT एडमिट कार्ड हुआ जारी
कैट 2022 परीक्षा 27 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। आईआईएम बैंगलोर 150 शहरों में लगभग 400 परीक्षा केंद्रों पर प्रबंधन प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। कैट 2022 परीक्षा तीन स्लॉट में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक स्लॉट 2 घंटे का होगा। उम्मीदवारों को उनके स्लॉट के बारे में एडमिट कार्ड के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
कैट प्रवेश पत्र का लिंक: CAT Admit Card 2022 Login Link
CAT 2022 Admit Card: कैसे करें डाउनलोड?
- IIMCAT की आधिकारिक वेबसाइट--iimcat.ac.in पर जाएं।
- अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड भरने के बाद दिखाई देने वाले होम पेज पर, लॉग इन विंडो पर क्लिक करें।
- लॉग इन विंडो तक पहुंचने पर, उपलब्ध कैट प्रवेश पत्र लिंक को क्लिक करें
- एडमिट कार्ड चेक कर डाउनलोड करें
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
