CAT 2025 Registration Start Date: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड कॉमन एडमिशन टेस्ट या CAT 2025 के लिए पंजीकरण 1 अगस्त से शुरू करेगा। 30 नवंबर, 2025 को होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन विंडो खोली जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए 13 सितंबर तक का समय है। फॉर्म CAT 2025 Registration Website iimcat.ac.in पर ऑनलाइन जमा करना होगा।
CAT परीक्षा के लिए पंजीकरण (image - canva)
IIM CAT 2025 का आयोजन भारत भर के लगभग 170 शहरों में आयोजित किया जाएगा। फॉर्म भरते समय, उम्मीदवारों के पास अपनी पसंद के पांच शहर चुनने का विकल्प होगा।
उम्मीदवार ध्यान दें, एक बार केंद्र आवंटित हो जाने के बाद, कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
CAT 2025 Registration Link
परीक्षा 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। CAT 2025 Registration Link एक्टिव होने के बाद टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर शेयर कर दिया जाएगा।
IIM CAT 2025 Exam
- Section I: मौखिक क्षमता और पठन बोध Verbal Ability and Reading Comprehension
- Section II: डेटा व्याख्या और तार्किक तर्क Data Interpretation and Logical Reasoning
- Section III: मात्रात्मक क्षमता Quantitative Ability
उम्मीदवारों को प्रारूप से परिचित कराने के लिए CAT वेबसाइट पर एक मॉक टेस्ट अपलोड किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, अंक वितरण, पाठ्यक्रम और अन्य विवरण यहां देखें।
