एजुकेशन

CA Foundation Admit Card 2023: जारी हुआ सीए फाउंडेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें चेक

CA Foundation Admit Card 2023 Download: सीए फाउंडेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार icai.org पर जाकर सीए फाउंडेशन प्रवेश पत्र को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

सीए फाउंडेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड

CA Foundation Admit Card 2023 Download: सीए फाउंडेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2023 द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट - icai.org पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार फाउंडेशन परीक्षा में शामिल हो रहे हैं वे इसे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं। सीधा लिंक और चरण नीचे साझा किए गए हैं।

मूल कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 24, 26, 28 और 30 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाली थीं लेकिन कुछ कारणों से परीक्षा को 31 दिसंबर, 2023, 2, 4 और 6 जनवरी, 2024 के लिए रिशिड्यूल कर दिया गया। हालांकि इंटरमीडिएट, फाइनल और पीक्यूसी परीक्षाओं के संबंध में कोई बदलाव नहीं हुआ, जो 1 नवंबर, 2023 से 17, 2023 तक निर्धारित थे।

सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2023 - कैसे डाउनलोड करें

  • आधिकारिक वेबसाइट - icai.org पर जाएं
  • होमपेज पर सेल्फ सर्विस पोर्टल चुनें।
  • उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, ''फाउंडेशन परीक्षा दिसंबर 2023 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें''
  • पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें
  • दिसंबर के लिए सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा, इसकी कॉपी अपने आप जरूर रख लें।

सीए फाउंडेशन परीक्षा चार खंडों के लिए होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख और समय शामिल होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article