BTSC Food Safety Officer Recruitment 2026: बिहार स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का मौका, फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

BTSC Food Safety Officer Recruitment 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने अपने यहां पर फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर 2026 है।

BTSC Food Safety Officer Recruitment 2026: बिहार स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BTSC Food Safety Officer Recruitment) खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने अपने यहां पर फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 105 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर 2026 है। यहां आप बीटीएससी फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

BTSC Food Safety Officer Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026

BTSC Food Safety Officer Recruitment 2026: बीटीएससी फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी

BTSC Food Safety Officer Qualification: बीटीएससी फूड इंस्पेक्टर के लिए क्वालिफिकेशन

बीटीएससी फूड इंस्पेक्टर के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खाद्य प्रौद्योगिकी या डेयरी प्रौद्योगिकी या जैव प्रौद्योगिकी या तेल प्रौद्योगिकी या कृषि विज्ञान या पशु चिकित्सा विज्ञान या जन स्वास्थ्य विज्ञान या सूक्ष्म विज्ञान या रसायन विज्ञान या मेडिसिन में स्नातक या मास्टर या डाक्टरेट डिग्री या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से निम्नलिखित अध्ययन के विषयों में स्नातक या स्नातकोत्तर या डॉक्टरेट की उपाधि होनी चाहिए। इसके अलावा बैचलर ऑफ मेडिसिन एण्ड बैचलर ऑफ सर्जरी या बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी या बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एण्ड सर्जरी या बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एण्ड सर्जरी या बैचलर ऑफ सिद्ध मेडिसिन एण्ड सर्जरी वाले उम्मीदवार भी यहां आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed