BTSC Driver Admit Card 2023, BTSC Bihar Driver Exam 2023 Date: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (BTSC Driver Exam 2023) का एडमिट कार्ड आज यानी 31 अक्टूबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बीटीएससी ड्राइवर एडमिट कार्ड (BTSC Driver Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
BTSC Driver Admit Card 2023
BTSC Driver Exam 2023 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
बीटीएससी ड्राइवर एग्जाम का आयोजन 10 नवंबर को ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग एबिलिटी, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जीके और करंट अफेयर्स से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से बीटीएससी ड्राइवर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download BTSC Driver Admit Card 2023
- बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ड्राइवर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी बीटीएससी ड्राइवर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
BTSC Driver Recruitment 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में ड्राइवर के कुल 145 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 2 के तहत 20200 रुपये महीने तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
