BTech Course Differences: जनरल इंजीनियरिंग और इंजीनियरिंग साइंस में क्या है अंतर? जानें कौन सा है बेहतर ऑप्शन

BTech Course Differences: बीटेक कोर्स के जनरल इंजीनियरिंग और इंजीनियरिंग साइंस में कोर्स छात्रों को अक्सर कंफ्यूजन रहती है। ऐसे में उन्हें इन दोनों कोर्स के बारे में विस्तार से जानना जरूरी है। आइए जानते हैं -

BTech Course Differences: कक्षा 12वीं के बाद कई छात्र इंजीनियरिंग का सपना देखते हुए अपने एक बेहतर कॉलेज और कोर्स की तलाश में है। BTech में प्रवेश के दौरान छात्रों के सामने सबसे बड़ी उलझन कोर्स सो लेकर ही होती है। क्योंकि इंजीनियरिंग (BTech Course) में अब केवल परंपरागत कोर्स जैसे मैकेनिकल, सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ही नहीं है। बल्कि अब कई प्रकार के नए कोर्स आ गए हैं और उनकी डिमांड भी बहुत अधिक है। आज के समय में इंजीनियर हायर करने वाले कंपनियां ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में है जो 'ऑलराउंडर' हैं। क्योंकि इनके पास कई क्षेत्रों का तकनीकी ज्ञान होता है। बदलते इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इस समय छात्र दो विषयों में सबसे अधिक कंफ्यूज हैं। और वह विषय हैं जनरल इंजीनियरिंग और इंजीनियरिंग साइंस। आइए आपको उन दोनों विषयों के बीच से अंतर के बारे में बताएं।

BTech Course Differences

BTech Course Differences

बीटेक इन जनरल इंजीनियरिंग क्या है?

जनरल इंजीनियरिंग एक ऐसा प्रोग्राम है जो छात्रों को किसी एक एक विशेषज्ञता में बांधने के बजाय इंजीनियरिंग के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराता है। इसमें छात्र मैकेनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, डिजाइन, प्रोग्रामिंग और थर्मोडायनामिक्स जैसे कई विषयों की बुनियादी और व्यावहारिक पढ़ाई करते हैं। जो उन्हें हर क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान प्रदान करता है। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य ऐसे इंजीनियर्स तैयार करना है जो जटिल और एकीकृत (Integrated) इंजीनियरिंग सिस्टम को समझ सकें और अलग-अलग तकनीकी विभागों के बीच एक सेतु का काम कर सकें।

End of Feed