BSTC DElEd Result 2026 : प्री डीएलएड रिजल्ट कब आएगा, काउंसलिंग शेड्यूल को लेकर क्या है अपडेट

Rajasthan D.El.Ed Result : जल्द ही वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) प्री डीएलएड के नतीजे जारी कर सकता है। ऐसे में लाखों युवाओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। चलिये जानते हैं कि रिजल्ट जारी होने के बाद का प्रोसेस क्या रहने वाला है...

Rajasthan D.El.Ed Result 2026 : राजस्थान में प्राथमिक शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। प्री डीएलएड परीक्षा की आंसर की जारी हो चुकी है और अब जल्द ही वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) प्री डीएलएड के नतीजे जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट predeledraj.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस लेख में आपको रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स और रिजल्ट जारी होने के बाद के प्रोसेस के बारे में बताया गया है।

BSTC DElEd Result 2026

BSTC DElEd Result 2026

कैंडिडेट्स तैयार रखें ये डीटेल्स

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को अपने एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डीटेल्स फिल करनी होंगी। ऐसे में उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स तैयार रखें, क्योंकि रिजल्ट जारी करने के बाद काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल भी घोषित कर दिया जाएगा।

End of Feed