BSF Constable Tradesman Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, आसान स्टेप में करें डाउनलोड

BSF Constable Tradesman Admit Card 2026: बीएसएफ द्वारा कांस्टेबल ट्रेडसमैन भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड करें।

BSF Constable Tradesman Admit Card 2026: भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा आयोजित होने वाली कांस्टेबल (Tradesman) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बीएसएफ द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के लिए उम्मीदवार स्टोरी में दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के मदद से इसे डाउनलोड करें।

BSF Constable Tradesman Admit Card 2026

BSF Constable Tradesman Admit Card 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

कब होगी परीक्षा

बीएसएफ में 3588 कांस्टेबल पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को बता दें कि परीक्षा विभिन्न शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से 3 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 5 से 7 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

End of Feed