Haryana DLED Result 2023: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। जो लोग इस परीक्षा में बैठे थे, वह अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से देख सकते हैं। भिवानी बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रवेश वर्ष-2020-22, 2021-23 व 2022-24 प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) और प्रवेश वर्ष-2016 से 2019 मर्सी चांस परीक्षाओं जुलाई-2023 का परिणाम जारी हुआ है। इन परीक्षाओं में कुल 32 हजार 349 छात्र-अध्यापक बैठे थे। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम वर्ष (नियमित) में 16,849 छात्र-अध्यापकों में से 8,013 पास हुए हैं। इनकी पास प्रतिशतता 47.56 रही है। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2021-2023 द्वितीय वर्ष (नियमित) में 11,272 में 7,711 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 68.41 रही।
BSEH Haryana DLED Result 2023
कितना और कैसा रहा रिजल्ट
डी.एल.एड. मर्सी चांस परीक्षा प्रवेश वर्ष 2016-2018 प्रथम वर्ष का परिणाम 61.90, द्वितीय वर्ष 70.45, वर्ष 2017-2019 प्रथम वर्ष का परिणाम 68.97, द्वितीय वर्ष 81.82, वर्ष 2018-2020 प्रथम वर्ष का परिणाम 81.25, द्वितीय वर्ष 88.37, वर्ष 2019-2021 प्रथम वर्ष का परिणाम 71.05, द्वितीय वर्ष 82.00 प्रतिशत रहा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं।
- उसके बाद रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद डीएलएड रिजल्ट के विकल्प को चुनें।
- अपनी जानकारियां भरें और सबमिट करें।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आएगा।
रीचेकिंग का मिलेगा मौका
बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, वह निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
