BSEB Bihar STET 2026 Application Form: BSEB Bihar STET Exam Date 2026 Announced: बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। इस बात की जानकारी बोर्ड ने ट्वीट कर दी है। जारी ट्वीट में कहा गया है कि डॉ त्यागराजन एसएम अध्यक्ष बिहार ने बताया कि समिति द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी।
BSEB Bihar STET Exam Date 2026 Announced: यहां देखें बिहार एसटीईटी परीक्षा की तारीख
बता दें बिहार एसटीईटी 2026 का नोटिफिकेशन 14 अगस्त को जारी किया जाएगा। बता दें एसटीईटी परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे थे। वहीं शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना था कि यदि अगर टीआरई 4 से पहले एटीइटी परीक्षा का आयोजन होता है तो वे भी शिक्षक बहाली में भाग लेंगे। वहीं अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकेंगे।
