BSEB Bihar DElEd Result 2025 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने DElEd (Diploma in Elementary Education) रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया गया है। इससे पहले 12 अक्तूबर को बोर्ड ने बिहार डीएलएड एग्जाम की आंसर की जारी की थी। इसपर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 13 अक्तूबर 2025 रखी गई थी। डीएलएड रिजल्ट जारी होने के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट results.deledbihar.in और secondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध हो चुका है। इस परीक्षा में 3,23,313 छात्रों में से कुल 2 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जो कुल संख्या का 79.01 प्रतिशत है। परीक्षा का आयोजन 19 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
BSEB Bihar DElEd Result 2025
बताते चलें कि परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स प्राइमरी लेवल की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये शिक्षक क्लास 1 से लेकर 8वीं तक के शिक्षकों की वेकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस परीक्षा में अनारक्षित वर्गों के लिए 35 प्रतिशत और आरक्षित वर्गों के लिए 30 प्रतिशत पासिंग मार्क्स तय किए गए थे।
बिहार DElEd JEE 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
- स्टेप 1. सबसे पहले ऑफिशियल बिहार बोर्ड रिजल्ट पोर्टल: secondary.biharboardonline.com या फिर results.deledbihar.in पर जाएं।
- स्टेप 2. बिहार DElEd JEE रिजल्ट 2025 टाइटल वाले एक्टिव लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- स्टेप 3. आपसे अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और दूसरे जरूरी क्रेडेंशियल डालने के लिए कहा जाएगा।
- स्टेप 4. डिटेल्स सबमिट करने के बाद, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- स्टेप 5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और आगे के सभी एडमिशन प्रोसेस के लिए प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
Bihar DELED परीक्षा के बाद कहां और कैसे मिलता है एडमिशन?
बताते चलें कि डीएलएड परीक्षा के जरिये उम्मीदवारों को बिहार के शिक्षण संस्थानों में साल 2025-27 सेशन के लिए एडमिशन मिलता है। इस परीक्षा को क्लीयर करने के बाद उम्मीदवार सरकारी या फिर निजी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए पात्रता परीक्षा जैसे कि CTET या फिर TET एग्जाम दे सकते हैं। इसके अलावा आप उच्च शिक्षा के लिए बी.एड या फिर एम.एड भी कर सकते हैं और शैक्षिक सलाहकार, सिलेबस डेवलपर या प्रशासक जैसे करियर ऑप्शन को चुन सकते हैं।
बिहार डीएलड काउंसलिंग कब होगी शुरू? Bihar DELED Counselling Date
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट जारी हो चुका है। अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सफल उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग की तारीख जारी की जाएगी। डीएलएफ एडमिशन के लिए परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डीएलएड काउंसलिंग में शामिल होना जरूरी होता है। परीक्षा परिणाम आने के बाद अब 60 सरकारी संस्थान और 246 गैर सरकारी संस्थानों (306) में एडमिशन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आगामी 29 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच फॉर्म भरे जाएंगे, जिसमें पास हुए अभ्यर्थी अपने हिसाब से कॉलेज का चयन कर सकते हैं। इनके द्वारा किए चयन के आधार पर राज्य के सभी डीएलएड संस्थानों में नामांकन किया जाएगा।
