BSEB Bihar Board Matric Admit Card download direct link biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। बता दें कि बिहार बोर्ड के विद्यालयों के प्रिंसिपल अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और एडमिट कार्ड मुहर लगाकर छात्रों को वितरित करेंगे। एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों का रोल नंबर, परीक्षा कोड, परीक्षा केंद्र, समय, स्थान और विषय का नाम जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
BSEB Bihar Board Matric Admit Card
Bihar Board Matric Date Sheet 2025
बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड ने बता दिया था कि 2025 मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए बीएसईबी 10वीं प्रवेश पत्र 8 जनवरी 2025 को जारी किए जाएंगे।ऐसे डाउनलोड करें बिहार बोर्ड 10th का एडमिट कार्ड
- सबसे पहले उम्मीदवार biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- वहां "Bihar Board 10th या 12th Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्कूल कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी भरें।
- अब 'Search' बटन पर क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
