BSEB Bihar Board Inter Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट कब होगा जारी, जानें कहां से मिलेगी मार्कशीट

BSEB Bihar Board Inter Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की हैं। परीक्षाएं खत्म होने के बाद, आंसर शीट का मूल्यांकन जल्दी पूरा कर लिया जायेगा। इस बीच छात्र जानना चाहते हैं कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा।

BSEB Bihar Board Inter Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की हैं। परीक्षाएं खत्म होने के बाद, आंसर शीट का मूल्यांकन जल्दी पूरा कर लिया जायेगा। इस बीच छात्र जानना चाहते हैं कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा। रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर हर साल की तरह जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड के चेयरमैन और शिक्षा मंत्री प्रेस कांफ्रेंस में नतीजे जारी करेंगे। उसके बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। साल 2025 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के परिणाम 25 मार्च दोपहर 1:15 बजे घोषित कर दिए गए थे। बोर्ड ने विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के नतीजे एक ही दिन जारी किए थे।

BSEB Bihar Board Inter Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट

BSEB Bihar Board Inter Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट

इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 12वीं का रिजल्ट मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की गईं हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक पहले ही हो चुकी थीं, और मुख्य (थ्योरी) परीक्षाएं 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलीं, जो दो पालियों में हुईं।

End of Feed