BSEB Bihar Board 12th Exam 2025: आज से शुरू हुई बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा, एग्जाम हॉल में भूलकर ना ले जाएं ये चीजें

BSEB Bihar Board 12th Exam 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा आज यानी 1 फरवरी से शुरू हो चुकी है। परीक्षाएं 12 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। स्टूडेंट यहां जान सकते हैं कि एग्जाम हॉल में क्या ले जाएं और क्या नहीं।

BSEB Bihar Board 12th Exam 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा आज यानी 1 फरवरी 2025 से शुरू होने जा (Bihar Board 12th Exam 2025) रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक (Bihar Board 12th Exam) समाप्त होंगी। जबकि हाईस्कूल की परीक्षा 15 फरवरी से 3 फरवरी तक निर्धारित है। परीक्षा के लिए राज्यभर में 1677 केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए कुल 12 लाख 92 हजार छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

BSEB Bihar Board 12th Exam 2025

BSEB Bihar Board 12th Exam 2025: आज से शुरू हुई बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा

Bihar Board 12th Exam Timing: कितने बजे से होगी परीक्षा

Bihar Board 12वीं की परीक्षा दो पालियों में होगी। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। यहां छात्रों को कुल 3 घंटे 15 मिनट तक का समय दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को 15 मिनट पहले प्रश्न पत्र वितरित कर दिए जाएंगे। ताकि छात्रों को क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए पर्याप्त समय मिल जाए।

End of Feed