BSEB Board Exam 2026 Guidelines: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी, 30 मिनट पहले लॉक होगा गेट, देरी होने पर 'नो एंट्री'

BSEB 12th Board Exam 2026 Guidelines: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 2 फरवरी से होने वाली कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर गाइडलाइंस जारी की है। यह निर्देश मुख्य तौर पर समय के लेकर और देरी से परीक्षा सेंटर पहुंचे वाले छात्रों के लिए है। बिहार बोर्ड के अनुसार, परीक्षा के समय से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे और किसी भी छात्र को उसके बाद एंट्री नहीं दी जाएगी।

BSEB 12th Board Exam 2026 Guidelines: बिहार बोर्ड ने फरवरी 2026 में आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट यानी 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है, जिसे पढ़ना छात्रों के लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि निर्देशों पर ध्यान न देने की छोटी सी गलती उन्हें परीक्षा से वंचित कर सकती है। परीक्षा न दे पाने की स्थिति में पूरा साल की मेहनत कुछ सेकेंड की लापरवाही खराब कर सकती है। तो आइए आपको बताएं बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडियट बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी किए गए निर्देश क्या हैं। बता दें कि मुख्य तौर पर परीक्षा के लिए जारी गाइडलाइंस परीक्षा के समय और प्रवेश द्वार के बंद होने को लेकर है।

BSEB Board Exam Guidlines

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी (Photo- Canva)

बिहार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कब होंगी?

बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट दिसंबर महीने में ही जारी कर दी गई थी। बीते सालों की तरह ही इस साल भी बिहार बोर्ड सबसे पहले 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है। जानकारी के अनुसार, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी तक किया जाएगा, जबकि 10वीं यानी हाईस्कूल की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होंगी।

End of Feed