Bihar Police company commander recruitment : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में गुल्म समादेषक (कंपनी कमांडर) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 08/2026 के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन पत्र भर सकते हैं।
बिहार पुलिस कंपनी कमांडर भर्ती
भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 वेतनमान का लाभ मिलेगा। यह पद प्रशासनिक और नेतृत्व क्षमता से जुड़ा हुआ है, इसलिए प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, कंपनी कमांडर के कुल 65 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयन प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर होगा। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा में अधिकारी स्तर का पद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
गौरतलब है कि बिहार में पुलिस और सुरक्षा सेवाओं से जुड़ी भर्तियों का युवाओं के बीच काफी आकर्षण रहता है। ऐसे में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर निकली यह भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- पद का नाम: गुल्म समादेषक (कंपनी कमांडर)
- कुल पद: 65
- वेतनमान: लेवल-6
- आवेदन शुरू: 30 जून 2026
- अंतिम तिथि: 30 जुलाई 2026
- चयन प्रक्रिया: प्रतियोगी परीक्षा
उम्मीदवार भर्ती से संबंधित नवीनतम अपडेट और विस्तृत जानकारी के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर नजर बनाए रखें। आयोग ने सलाह दी है कि किसी भी फर्जी नोटिस या सूचना पर ध्यान ना दें।
