BPSC TRE 4: बिहार शिक्षक भर्ती के चौथे चरण के लिए 21 सितंबर से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया, पढ़ें BPSC का नया नोटिस

BPSC TRE 4 Application Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य में चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक नोटिस जारी किया गया है। जिसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।

BPSC TRE 4 Application Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य में चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यक सूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी नए नोटिस में स्कूल टीचर भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने की तिथि की संभावित डेट जारी की गई है। जी हां, बीपीएससी द्वारा 31 अगस्त को एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें 1 सितंबर से शुरू होने वाली आवदेन प्रक्रिया को स्थगित करने की जानकारी दी गई थी और बताया गया था कि जल्द ही आयोग द्वारा आवेदन की नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।

BPSC TRE 4

BPSC TRE 4 (Photo - AI)

आज 1 सितंबर को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा एक और नोटिस जारी किया गया है, जिसमें आवेदन की तिथियों की जानकारी दी गई है। जारी नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। इससे पहले प्रक्रियात्मक कारणों से आवेदन टाल दिए गए थे, लेकिन अब आयोग ने नई संभावित तिथि स्पष्ट कर दी है। जो उम्मीदवार बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहद राहत भरी और सकारात्मक खबर है।

End of Feed