BPSC Interview Pattern : BPSC में नहीं होगी अब रट्टा मार पढ़ाई, यूपीएससी जैसा होगा इंटरव्यू का स्तर

BPSC Interview reform : बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के इंटरव्यू प्रोसेस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब पीसीएस और आईएएस अधिकारी टेस्ट लेंगे।

BPSC Interview new pattern 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने इंटरव्यू प्रोसेस में काफी बड़ा बदलाव किया है। अब तक चली आ रही रट्टा मार पढ़ाई की बजाय अब इस प्रोसेस को काफी चेंज किया जा रहा है। अब तक इंटरव्यू बोर्ड में शिक्षक, प्रोफेसर्स ही बैठते थे लेकिन अब आपका टेस्ट IAS और PCS अधिकारी लेंगे। यानी कि अब इंटरव्यू प्रोसेस (BPSC Interview New pattern 2026) यूपीएससी जैसा होने जा रहा है। चलिये समझते हैं कि इस प्रोसेस में क्या कुछ बदलेगा, अब पैटर्न कैसा होगा और किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही आपको इंटरव्यू के लिए कैसे खुद को तैयार करना होगा।

BPSC Interview New pattern 2026

BPSC Interview New pattern 2026

बीपीएससी ने किया बड़ा बदलाव

दरअसल, बीपीएससी ने अपने काम करने के तरीकों में ऐसा बदलाव किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। अब बीपीएससी का इंटरव्यू पहले जैसा बिल्कुल भी नहीं रहेगा। अब बीपीएससी ने अपने इंटरव्यू पैनल में सीधे तौर पर मौजूदा IAS और IPS अफसरों को शामिल करने का फैसला लिया है। बता दें कि 71वीं सीसीई मेन्स की परीक्षा इसी महीने आखिर में होनी है। वहीं 72वीं सीसीई का प्रीलिम्स इस साल जुलाई के महीने में होने वाला है। वहीं आयोग ने हाल ही में 69वीं परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिये हैं।

End of Feed