BPSC Exam Calendar 2024 Official Website: बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य के छात्रों के लिए बड़ी खबर जारी की है। बीपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 2024-25 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे जल्द चेक व डाउनलोड कर लें। परीक्षा कैलंडर जारी होने से परीक्षा की तैयारी के लिए रणनीति बनाते बन जाता है।
बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 (image - canva)
2024-25 के अस्थायी बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (BPSC Integrated CCE Prelims) का आयोजन 30 सितंबर, 2024 को किया जाएगा, और इसका परिणाम 3 नवंबर को जारी किया जाएगा। मेंस परीक्षा 3 से 7 जनवरी को होगी, और मेंस परीक्षा के परिणाम 31 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। साक्षात्कार 7-28 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा और अंतिम परिणाम अगले वर्ष 31 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।
बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2024-25 कैसे डाउनलोड करें
- bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब, होम पेज पर दिए गए BPSC Exam calendar 2024 आइकन को खोलें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें।
- अस्थायी परीक्षा तिथियां जांचें।
शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) संभवतः 24 अगस्त को आयोजित की जाएगी और परिणाम 24 सितंबर को आने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बीपीएससी भर्ती 2024 के संबंध में लेटेस्ट अपडेट के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in को नियमित रूप से देखते रहें।
