BPSC 72वीं परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस फर्जी, आयोग ने जारी की चेतावनी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक नोटिस को पूरी तरह फर्जी बताया है। आयोग ने साफ किया है कि उसके नाम से प्रसारित किया जा रहा नोटिस आधिकारिक नहीं है।

BPSC Fake Notice: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक नोटिस को पूरी तरह फर्जी बताया है। आयोग ने साफ किया है कि उसके नाम से प्रसारित किया जा रहा यह नोटिस न तो आधिकारिक है और न ही आयोग की ओर से जारी किया गया है। BPSC ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि वायरल हो रहा नोटिस पूरी तरह गलत, भ्रामक और झूठा है। ऐसे में अभ्यर्थियों को इस तरह की अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है।

BPSC 72nd Prelims

आयोग के मुताबिक, फर्जी नोटिस में 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026 और आयोग की अन्य प्रस्तावित परीक्षाओं से जुड़ी गलत जानकारी दी जा रही थी। इससे अभ्यर्थियों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी।

End of Feed