BPSC 71st CCE 2026 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

BPSC 71st CCE Document Verification 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह वेरिफिकेशन के लिए दस्तावेज तैयार करें।

BPSC 71st CCE Document Verification 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। BPSC ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (71st CCE) की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification-DV) का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, सफल उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की यह प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इसके लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

BPSC 71st CCE Document Verification 2026

BPSC 71st CCE Document Verification 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

क्या है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि

बिहार लोक सेवा आयोग 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 28 दिसंबर 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बिहार राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1,298 रिक्त पदों को भरा जाएगा। मुख्य परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आगे की प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी करने के लिए स्टेप नीचे दिए गए हैं।

End of Feed