BPSC 67th Prelims Result 2022 Declared, Sarkari Result 2022: बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 14 नवंबर 2022 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं।
बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 जारी
BPSC 67th Prelims Exam 2022: कब हुई परीक्षा
इस साल बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा (BPSC 67th Prelims Exam 2022) के लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागो में 802 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा का आयोजन पहले 8 मई को किया गया था। हालांकि, पेपर लीक होने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। बाद में परीक्षा 30 सितंबर को हुई। जिसमें, लगभग 4.75 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
BPSC 67th Prelims Result 2022: जारी हुए नतीजे
प्रीलिम्स परीक्षा के कुछ दिन बाद ही आंसर की जारी कर दी गई थी और अभ्यर्थियों को 12 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब आयोग ने परीक्षा के नतीजे भी घोषित कर दिए हैं, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
How to download BPSC 67th CCE Prelims Exam Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स रिजल्ट
- सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर बिहार 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
BPSC 68th CCE 2023: अगली परीक्षा कब
आयोग द्वारा जारी एग्जाम नोटिस के अनुसार, बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स का आयोजन 12 फरवरी 2023 को किए जाने की संभावना है। बीपीएससी एग्जाम के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
