Board Result 2026 Date: मई में जारी होगा सीबीएसई, महाराष्ट्र और ओडिशा बोर्ड का रिजल्ट, जानें कब आएंगे आपके नतीजे

Board Result 2026 Date: देशभर में बोर्ड परीक्षाओं का दौर खत्म होने के बाद रिजल्ट जारी किए जा रहे है। सीबीएसई, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई स्टेट बोर्ड द्वारा मई 2026 में रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

Board Result 2026 Date: देशभर में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों का दौर जारी है, जहां फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच संपन्न हुई परीक्षाओं के नतीजे विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित किए जा रहे हैं। आमतौर पर बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा मई या जून में की जाती थी, लेकिन इस साल कई बोर्डों ऐसे हैं जिन्होंने ने अप्रैल में ही रिजल्ट जारी कर दिए हैं। मई 2026 की शुरुआत के साथ ही ओडिशा (10वीं) और महाराष्ट्र (12वीं) बोर्ड ने अपनी रिजल्ट तिथियों की घोषणा कर दी है, जिससे अन्य बोर्डों के नतीजों की संभावना भी बढ़ गई है। फिलहाल सीबीएसई, हरियाणा, गुजरात और हिमाचल प्रदेश बोर्ड के विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणामों का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड के अंक छात्रों के भविष्य और उनके पसंदीदा करियर का आधार बनते हैं, इसलिए मई माह के दौरान विभिन्न बोर्डों द्वारा घोषित किए जाने वाले संभावित परिणामों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Board Result 2026 Date.

Board Result 2026 Date

मई बोर्ड रिजल्ट 2026 टेंटेटिव डेट

नीचे मई महीने में आने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों की टेंटेटिव डेट दी गई है। जो बीते सालों के ट्रेंड पर आधारित है।

End of Feed